Wednesday 8 January 2020

दोबारा चुने गए डॉ. अजय तिर्की अंबिकापुर महापौर



अंबिकापुर ! नगर निगम में कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की एक बार फिर से महापौर चुने गए हैं। नगर निगम महापौर पद के लिए मतदान हुए। इसमें कांग्रेस की ओर से हाल ही में अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले डॉ अजय तिर्की उम्मीदवार थे। भाजपा की ओर से शहर के पूर्व महापौर प्रबोध मिंज से उनका मुकाबला था। मतदान के बाद डॉ अजय तिर्की को 28 वोट मिले हैं।
भाजपा के प्रबोध मिंज को 19 वोट मिले हैं। भाजपा का एक वोट निरस्त भी हुआ है। कांग्रेस के पास एक निर्दलीय को मिलाकर 28 वोट का बहुमत था। इस आधार पर डॉ अजय तिर्की महापौर चुने गए।  पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में शहर के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथग्रहण संपन्न् हुआ। इसके बाद महापौर के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन दाखिले के बाद दोपहर 2 बजे मतदान हुए, जिसमें सभी पार्षद शामिल हुए। इस दौरान मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री शिव डहरिया, मंत्री प्रेम साय सिंह भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.