Friday 18 January 2019

मुख्यमंत्री कमल नाथ छिन्दवाड़ा में राष्ट्र ध्वज फहरायेंगे

                                                                                                                                                   विधानसभा अध्यक्ष नरसिंहपुर और उपाध्यक्ष बालाघाट में ध्वजारोहण करेंगे
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंत्रीगण को जिले आवंटित
मुख्यमंत्री कमल नाथ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय में राष्ट्र ध्वज फहरायेंगे और आमजन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कमल नाथ परेड की सलामी भी लेंगे। राज्य शासन ने प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर राष्ट्र ध्वज फहराने और जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिये मंत्रीगण को जिले निर्धारित कर आवंटित किये हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति नरसिंहपुर में और मध्यप्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखिराम काँवरे बालाघाट में ध्वजारोहण करेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ खरगोन जिला मुख्यालय पर, सज्जन सिंह वर्मा देवास, हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर, डॉ. गोविन्द सिंह भिण्ड, बाला बच्चन बड़वानी, आरिफ अकील सीहोर, बृजेन्द्र सिंह राठौर टीकमगढ़, प्रदीप जायसवाल सिवनी, लाखन सिंह यादव मुरैना, तुलसीराम सिलावट खंडवा, गोविन्द सिंह राजपूत सागर, इमरती देवी ग्वालियर, ओमकार सिंह मरकाम डिण्डोरी, डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन, प्रियव्रत सिंह राजगढ़, सुखदेव पांसे बैतूल, उमंग सिंघार धार, हर्ष यादव विदिशा, जयवर्धन सिंह गुना, जीतू पटवारी इंदौर, कमलेश्वर पटेल सीधी, लखन घनघोरिया जबलपुर, महेन्द्र सिंह सिसोदिया अशोकनगर, पी.सी. शर्मा होशंगाबाद, प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, सचिन सुभाष यादव रतलाम, सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल झाबुआ और तरूण भनोत मंडला जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे। जिन 20 जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे उनमें श्योपुर, दतिया, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, अलीराजपुर, बुरहानपुर, हरदा, दमोह, पन्ना, छतरपुर, कटनी, रीवा, शहडोल, अनूपपुर, उज्जैन, उमरिया, सिंगरौली, सतना और निवाड़ी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.