Tuesday 17 April 2018

वरिष्ठतम कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्रसिंह के निधन पर पीसीसी में शोक सभा,

वरिष्ठतम कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्रसिंह के निधन पर पीसीसी में शोक सभा,

वरिष्ठतम् कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री 85 वर्षीय श्री राजेन्द्रसिंह का बीते रविवार की मध्यरात्रि में राजधानी भोपाल के जवाहर चौक (एम.एल.ए. क्वाटरर्स) स्थित उनके निवास पर दुःखद निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज उनके गृह नगर ग्वालियर में हुआ,   श्री सिंह के अंतिम संस्कार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरूण यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सर्वश्री दीपक बावरिया (प्रभारी मप्र), पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह तथा उनकी पत्नी अमृतासिंह, महासचिव मोहन प्रकाश (पूर्व प्रभारी मप्र), अभा कांग्रेस के सचिव जुबेर खान, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर नीखरा, कोषाध्यक्ष विनोद डागा, विधायकगण रामनिवास रावत,   डॉ. गोविंदसिंह, इमरती देवी, पूर्व विधायक अजय चौरे, तुलसी सिलावट तथा मीडिया विभाग के सदस्य दुर्गेश शर्मा, सुभाष गौर सहित प्रदेश के सैकड़ांे कांग्रेसजनों एवं आमनागरिकों ने उन्हें अंमित विदाई दी, श्री सिंह के पुत्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री अशोक सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरूण यादव ने कांग्रेस पार्टी और आम नागरिकों के दिलों में जीवित श्री राजेन्द्रसिंह के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि वे और कांग्रेस एक दूसरे के पर्याय थे, कांग्रेस उनके लिए और वे कांग्रेस के लिए समर्पित थे। 85 वर्ष की उम्र में भी उनमें संगठन के प्रति लगन और निष्ठा थी, जिसका पर्याय उनके निधन के एक दिन पहले ही संगठन के कार्य से भोपाल पहुंचना परिलक्षित करता है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने श्री सिंह के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.