Friday 17 July 2020

कोरोना से जंग को हमने जन आंदोलन बनाया - पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र के 50 संस्थापक सदस्यों देशों में भारत भी एक था।


इस साल हम संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इंसान की प्रगति में संयुक्त राष्ट्र का बड़ा योगदान है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आम जनता के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताया। पीएम ने कहा कि हमने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जनआंदोलन बनाया और दूसरे देशों की भी मदद की।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.