Saturday 13 June 2020

क्रिकेटर Vasant Raiji का 100 साल की उम्र में निधन


दुनिया के सबसे बुजुर्ग फर्स्ट क्लास क्रिकेटर Vasant Raiji का शनिवार सुबह निधन हो गया। Vasant Raiji 100 साल के थे। Vasant Raiji ने अपना 100वां जन्मदिन महान क्रिकेटरों Sachin Tendulkar और Steve Waugh की उपस्थिति में मनाया था। BCCI ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।


वसंत राजयी ने शनिवार सुबह 2.20 बजे अंतिम सांस ली। उनके दामाद सुदर्शन नानावटी ने बताया कि मुंबई के वाल्केश्वर स्थित अपने घर पर उनका निधन हुआ। उनकी पत्नी पन्ना 95 साल की है। उनकी दो बेटियां भी हैं।
वसंत रायजी का जन्म बड़ौदा में हुआ था और वे इस शहर के अलावा रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए भी खेले थे। इस ओपनर बल्लेबाज ने 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 23.08 की औसत से 277 रन बनाए थे। उनका सर्वाधिक स्कोर 68 था जो उन्होंने 1944-45 में बड़ौदा की तरफ से महाराष्ट्र के खिलाफ बनाया था। उन्होंने इस मैच की दूसरी पारी में 53 रन बनाए थे। उनके भाई मदन ने भी रणजी ट्रॉफी में बॉम्बे का प्रतिनिधित्व किया था।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.