Monday 4 May 2020

मंगल का कुंभ राशि में गोचर, ऐसा रहेगा राशियों पर असर


नौ ग्रहों में मंगल ग्रह को शौर्य और पराक्रम का देवता माना जाता है। इनको ग्रह मंडल में सेनापति का दर्जा दिया गया है।


सोमवार 4 मई को मंगल ग्रह ने राशि परिवर्तन कर दूसरी राशि में प्रवेश किया है। मंगल ने मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश किया है। मंगल ग्रह कुंभ राशि में 18 जून तक रहेंगे। इस दौरान सभी राशियों पर मंगल के राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर पड़ेगा।। आइए जानते हैं विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले इसके असर की।
मेष राशि
मंगल का यह राशि परिवर्तन मेष राशिवालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। आपका यह समय शॉपिंग में बितने की संभावना है। इस दौरान आप नया घर, नई गाड़ी और नए साजो-सामान की खरीदारी कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों पर मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर मिला-जुला रहेगा। इस दौरान आपको परिवार से मान-सम्मान मिलेगा और भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे। नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का लिए भी मंगल का यह गोचर शुभ फलदायी रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ होने की संभावना है। पिछले दिनों से अटका हुआ उधार इस दौरान मिलने की संभावना है। सुस्त पड़े कार्यों में तेजी आएगी।
कर्क राशि
मंगल के इस गोचर के दौरान खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन मांगलिक कार्यों की योजना में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन किसी नए काम को हाथ में लेने से पहले सोच-विचार कर लें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर मंगल के इस राशि परिवर्तन का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। कारोबार सामान्य रहेगा और इस दौरान गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को मंगल का यह राशि परिवर्तन शुभ संकेत दे रहा है। अदालती मामलों के लिए मंगल का यह गोचर शुभ फलदायी है। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध होंगे और नए अनुबंधों से लाभ होगा
तुला राशि
तुला राशि वालों को मंगल के इस गोचर से शिक्षा और प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता मिलेगी। विवाहितों को संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं और संतान वालों को संतान की चिंता मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंध को लेकर सावधान रहें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को इस गोचर के दौरान सावधान रहना होगा। कामकाज की स्थितियां सामान्य रहेगी। इस दौरान परिवार में किसी बात को लेकर तनाव और कलह हो सकता है। मानसिक अशांति तनाव की वजह बन सकती है।
धनु राशि
मंगल का यह राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगा। मजबूत मनोबल के चलते आप कठिन परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। मान-सम्मान मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस दौरान धनलाभ होगा। किसी नए अनुबंध की योजना बनने की संभावना है। यदि स्थान परिवर्तन की इच्छा है तो यह समय बेहतर है। लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
कुंभ राशि
मंगल का राशि परिवर्तन इसी राशि में हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी। किसी बड़े फैसले को टालना बेहतर रहेगा और किसी भी तरह के विवाद को टालना बेहतर रहेगा। काररोबार के लिए समय बेहतर है।
मीन राशि
मंगल के इस गोचर के दौरान आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी होगी। आर्थित मामलों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ नहीं है। अदालती कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तनाव का अससर आपके स्वास्थ्य़ पर रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.