Saturday 9 May 2020

SBI ने FD पर घटाई ब्याज दर


कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मुश्किल दौर में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। SBI ने 3 साल तक की FD यानी फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दर घटा की है। इन FD की ब्याज दर में 20 आधार अंकों की कमी गई है और नई दरें 12 मई से लागू होंगी।

3 साल से लेकर 10 साल तक की FD पर ब्याज दरें यथावथ रखी गई हैं। बैंक की ओर से जारी बयान में इसकी पुष्टि कर दी गई है। बैंक का कहना है कि सिस्टम में लिक्विडिटी को देखते हुए फैसला लिया गया है। नई दरें नई FD पर और रिन्यु होने वाली FD पर लागू होंगी।
इसके साथ ही 7 दिन से 45 दिन की FD पर अब SBI 3.3% ब्याज देगा। वहीं 46 दिन से लेकर 179 दिन तक के डिपॉजिट पर 4.3% ब्याज मिलेगा। वहीं 180 दिन से लेकर 1 साल से काम की जमा पर 4.8% ब्याज दिया जाएगा। 1 साल से लेकर 3 साल तक की FD पर 5.5% ब्याज मिलेगा। लंबी अवधि की FD यानी 3 साल से 10 साल तक के निवेश पर 5.7% ब्याज मिलता रहेगा।
12 मई से लागू होंगी FD की ये ब्याज दरें
7 दिन से 45 दिन : 3.3% ब्याज दर
46 दिन से 179 दिन : 4.3% ब्याज दर
180 दिन से 210 दिन : 4.8% ब्याज दर
211 दिन 1 वर्ष से कम : 4.8% ब्याज दर
1 वर्ष से 2 वर्ष से कम : 5.5% ब्याज दर
2 साल से 3 साल से कम : 5.5% ब्याज दर
3 साल से 5 साल से कम : 5.7% ब्याज दर
5 साल और 10 साल तक : 5.7% ब्याज दर
सीनियर सिटीजन के लिए FD की ब्याज दरें
7 दिन से 45 दिन : 3.8% ब्याज दर
46 दिन से 179 दिन : 4.8% ब्याज दर
180 दिन से 210 दिन : 5.3% ब्याज दर
211 दिन से 1 वर्ष से कम : 5.3% ब्याज दर
1 वर्ष से 2 वर्ष से कम : 6% ब्याज दर
2 साल से कम 3 साल : 6% ब्याज दर
3 साल से 5 साल से कम : 6.2% ब्याज दर
5 साल और 10 साल तक : 6.5% ब्याज दर

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.