Sunday 24 May 2020

चांद आया नज़र सोमवार को मनाई जाएगी ईद


रविवार की शाम को ईद का चांद नज़र आ गया है। अब सोमवार 25 मई को ईद उल फित्र मनाई जाएगी। रमजान के पाक महीने के अलविदा होने पर ईद का त्यौहार जोशो-खरोश के साथ मनाया जाता है।


इस्लामिक कैलेंडर की मुताबिक यह चांद पर निर्भर है कि ईद किस दिन मनाई जाए। चांद के दिखने के साथ ही रमजान के महीने की शुरुआत होती है और चांद का दीदार होने पर ईद का जश्न मनाया जाता है। जिस दिन चांद दिखाई देता है उसके अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है।
सबसे पहले सऊदी अरब में देखा जाता है चांद
इस्लामिक मुल्कों सऊदी अरब, यूएई और कई खाड़ी देशों में 22 मई को ईद का चांद दिखाई नहीं दिया इसलिए 23 मई को ईद नहीं मनाई गई। इन सभी मुल्कों में 30 दिन के रोजे पूरे के बाद ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। यानी इन देशों में आज ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है।सबसे पहले चाँद को सऊदी अरब में देखा जाता है उसके बाद ही बाकी दुनिया के दूसरे मुल्कों में ईद मनाई जाती है इसी तरह भारत में कल शनिवार को ईद का चांद दिखाई नहीं दिया इसलिए सोमवार ईद का जश्न मनाया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.