Wednesday 12 February 2020

जनपद पंचायतों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए कांग्रेस ने किए पर्यवेक्षक नियुक्त



रायपुर ! कांग्रेस ने जनपद पंचायतों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। ये सभी पर्यवेक्षक संबंधित जनपदों में जाकर स्थानीय कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर प्रत्याशी तय करेंगे और जीत सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे।
प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जनपद पंचायत क्षेत्रों  के  अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु क्षेत्रवार पर्यवेक्षको की नियुक्ति की है। यह निम्नानुसार है- जिला बिलासपुर- बिल्हा नरेश देवांगन, मस्तूरी दुर्गा बघेल, मरवाही प्रशांत मिश्रा, पेण्ड्रारोड चुरावन मंगेशकर, पेण्ड्रा नवीन सिंह, कोटा मंजू सिंह, तखतपुर दिनेश शर्मा। जिला मुंगेली- मुंगेली रामशरण यादव, पथरिया अविनाश तिवारी, लोरमी नजरूद्दीन भाटी। जिला जांजगीर-चांपा- डभरा मनोज तिवारी, जैजपुर खुशीराम मल्होत्रा, नवागढ़ प्रवीण चंद्राकर, बम्हनीडीह श्यामसुंदर सोनी, पामगढ़ पद्मा मनहर, सक्ती सुशील शर्मा, मालखरौदा अर्जुन तिवारी, अकलतरा रतन मित्तल।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.