Thursday 9 January 2020

प्रदेश सरकार के कार्यो पर नगरीय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता जनता की मुहर: मुख्यमंत्री



रायपुर : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के हित में किए गए कार्यों के फलस्वरूप नगरीय निकाय आम चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि है। इसका श्रेय शहरी जनता के आशीर्वाद, सबकी एकजुटता और मेहनत को जाता है। मुख्यमंत्री राजनांदगांव नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में नगर निगम राजनांदगांव की महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़ी जीत बड़ी उम्मीदें भी लेकर आती है। उम्मीदों के बढ़ने से जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है।
समारोह में वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मोहम्मद अकबर, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भंेड़िया, राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, विधायक खुज्जी छन्नी साहू, विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पिछले एक साल में छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं बनाकर कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ध्येय वाक्य के पीछे हमारी मंशा छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता का उत्थान करने की है। यहां के लोगों के स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, शिक्षा और भोजन की व्यवस्था करना गढ़बो नवा छत्तीसगढ़का मुख्य उद्देश्य है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.