Friday 25 October 2019

राज्यपाल ने राजभवन परिवार को दी दीपावली की शुभकामनाएं



दीपावली की पूर्व संध्या पर राजभवन में आज दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल सुअनुसुईया उइके ने राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा ने राज्यपाल और समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार एन.के. चन्द्रवंशी, उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.