Wednesday 28 August 2019

मुख्यमंत्री ने नवीन आदर्श आवासीय महाविद्यालय लोहारकोट के भवन का शिलान्यास किया


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 84 करोड़ 69 लाख रूपए लागत के 32 कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने इनमंे से 61 करोड़ 97 लाख रूपए के 18 कार्यों का लोकार्पण तथा 22 करोड़ 72 लाख रूपए के 14 कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। 
    मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें 17 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से पुुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा निलयम योजनान्तर्गत अराजपत्रित अधिकारियों के लिये निर्मित आवास गृह और ग्राम पंचायत कौआझर, डूमरपाली, रूमेकेल और जोरातराई में निर्मित गौठान शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक गौठान का निर्माण 19 लाख 62 हजार रूपए की लागत से किया गया है। कार्यक्रम में श्री बघेल ने 3 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत से कौहाकुड़ा से बेलर मार्ग में निर्मित पुल-पुलिया, 3 करोड़ 76 लाख रूपए के बेलर से घोंच मार्ग में पुल-पुलियों का निर्माण, 5 करोड़ 67 लाख रूपए के हर्राटार से लाखनपाली मार्ग का उन्नयन कार्य, 4 करोड़ 52 लाख रूपए के जम्हारी से दुलारपाली मार्ग निर्माण (लंबाई 3.00कि.मी.), एक करोड़ 63 लाख के महासमुंद-खट्टी-लभरा मार्ग में पुल निर्माण, एक करोड़ 28 लाख के बाल संप्रेषण गृह भवन महासमुंद का निर्माण, 84 लाख 82 हजार के प्री. मै. आदिवासी कन्या छात्रावास भूकेल का निर्माण, एक करोड़ 62 लाख 76 हजार के 50 सीटर आदिवासी कन्या आश्रम पिरदा में भवन का निर्माण, एक करोड़ 62 लाख 76 हजार के 50 सीटर आदिवासी कन्या आश्रम खोकसा में भवन का निर्माण, 4 करोड़ 67 लाख 74 हजार के घोंच बगारपाली मार्ग के सुखा नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 4 करोड़ 90 लाख 75 हजार के मोंहगांव पथरला मार्ग के करमेल नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 5 करोड़ 21 लाख 63 हजार के भलेसर कनेकेरा मार्ग के केशवा नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 4 करोड़ 63 लाख 68 हजार के महासमुंद ब्लॉक मुख्यालय में कार्यरत् शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों हेतु निर्मित आवासों का लोकार्पण किया। 
    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ 72 लाख रूपए के 14 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने 10 करोड़ 6 लाख रूपए की लागत से ग्राम लोहारकोट में बनने वाले नवीन आदर्श आवासीय महाविद्यालय के भवन, एक करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से ग्राम झलप और खल्लारी में अलग-अलग बनने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन, ग्राम जमदरहा और ग्राम बम्हनी में एक करोड़ 11 लाख 50 हजार रूपए के लागत से बनने वाले शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन सहित 8 गांवों उमरदा, सोरमसिंघी, खैरझिटी, नवाडीहखुर्द, संतपाली, लंबर, मेमरा, केन्दुढ़ार में बनने वाले शासकीय हाई स्कूल भवनों का शिलान्यास किया। इनमें से प्रत्येक हाई स्कूल भवन का निर्माण 66 लाख 95 हजार रूपए की लागत से किया जाएगा। श्री बघेल ने 2 करोड़ 65 लाख रूपए के लागत से भलेसर कृषि विज्ञान केन्द्र नयापारा शेर मार्ग का पुल पुलिया सहित शिलान्यास किया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.