Saturday 24 August 2019

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री बघेल ने शोक प्रगट किया

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि यह भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है । अरुण जेटली कुशल वकील के साथ अपने सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में अनेक पदों पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए देश की सेवा की है  सभी दलों के लोगों के साथ उनके आत्मीय रिश्ते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे तथा उनके परिवार को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.