कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक  ने आज जांजगीर के भीमा तालाब परिसर मंे आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। परिसर में नीम, आंवला व गुलमोहर के कुल 30 पौध लगाए गए। श्री पाठक ने नीम का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।
    कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब द्वारा किया गया। उपस्थित लोगो से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व पर चर्चा की। कलेक्टर ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा के संबंध में निर्देश दिए। क्लब द्वारा पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था की गयी। वृक्षारोपण के दौरान क्लब के रघुराज पाण्डे, डॉ परस शर्मा, श्रवण सिंह, देवेश सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।