Monday 18 March 2019

विदिशा सीट से साधना सिंह को टिकट मिला तो ब्राह्मण समाज करेगा विरोध


गंजबासौदा के भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष को हटाने से समाज से नाराज 


विदिशा| युवा ब्राह्मण विकास परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा नगर मंडल गंजबासौदा के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा को भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा अकारण राजनीतिक द्वेष भावना से हटाए जाने के विरोध में विदिशा एवं सागर लोकसभा क्षेत्र का ब्राह्मण समाज नाराज है।
युवा ब्राह्मण विकास परिषद जिला विदिशा अध्यक्ष पंडित विजय दीक्षित का आरोप है कि राजेश शर्मा को पद से हटाने से समाज स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है। उनका आरोप है कि भाजपा द्वारा भोपाल में साधनासिंह चौहान को विदिशा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने वाली भाजपा की भीड़ में व्यक्तिगत कारणों से शामिल नहीं हो पाए थे। श्री दीक्षित का आरोप है कि एक तरह से यह ब्राह्मण विरोधी कार्रवाई है। इस एक तरफा कार्रवाई से विदिशा लोकसभा एवं सागर लोकसभा के ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त हो गया है।
प्रत्याशी घोषित होने के बाद समाज की होगी बैठक
युवा ब्राह्मण विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र शर्मा एवं विदिशा के जिला अध्यक्ष पंडित विजय दीक्षित का कहना है कि आने वाले समय में अगर साधना सिंह चौहान को विदिशा लोक सभा से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाया जाता है तो विदिशा सहित सागर लोकसभा क्षेत्र में भी ब्राह्मण समाज एवं युवा ब्राह्मण विकास परिषद पदाधिकारियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से पार्टी के विरुद्ध मतदान कराया जाकर विरोध दर्ज करेगा। प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र शर्मा एवं विदिशा के जिला अध्यक्ष पंडित विजय दीक्षित का आरोप है कि राजेश को जिस प्रकार अपमानित कर पद से विमुक्त किया है यह कृत्य निंदनीय एवं ब्राह्मण विरोधी है। समाज इस संबंध में प्रत्याशी घोषित होने के बाद युवा ब्राह्मण विकास परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर आगामी रूपरेखा बनाएगी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.