Wednesday 20 March 2019

भाजपा में शहडोल से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं हिमाद्री सिंह शामिल



भोपाल। शहडोल लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं हिमाद्री सिंह भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा ने इस बार अपने पैनल में शहडोल से हिमाद्रि का नाम भी शामिल किया है।  हिमाद्री पूर्व केंद्रीय मंत्री दलबीर सिंह की बेटी हैं। उनके पति नरेंद्र मरावी बतौर भाजपा प्रत्याशी शहडोल लोकसभा का ही चुनाव लड़ चुके हैं। फिलहाल वे मप्र अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हैं।
शहडोल लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं हिमाद्री सिंह का भाजपा उम्मीदवारों के पैनल में नाम आने की चर्चाओं के बीच बुधवार को हिमाद्रि पति नरेंद्र सिंह मरावी के साथ बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंची। यहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने हिमाद्री को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा शहडोल में सांसद ज्ञान सिंह की जगह हिमाद्री सिंह को प्रत्याशी बना सकती है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.