Saturday 9 March 2019

मुख्यमंत्री ने किया ठाकुर रामप्रसाद पोटाई की प्रतिमा का अनावरण


मुख्यमंत्री ने किया ठाकुर रामप्रसाद पोटाई की प्रतिमा का अनावरण


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के नगर पंचायत चारामा के कोरर चौक में ठाकुर रामप्रसाद पोटाई के प्रतिमा का अनावरण किया। ठाकुर रामप्रसाद पोटाई भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे। उनका जन्म तत्कालीन कांकेर तहसील के ग्राम कन्हारपुरी में सन् 1920 में हुआ था। संविधान सभा के सदस्यों में अनुसूचित जनजातियों की संख्या 33 थी जिनमें से पोटाई जी एक थे।
इस अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भंेडि़या, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, भानुप्रतापपुर विधानसभा के विधायक श्री मनोज मण्डावी, कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री शिशुपाल शोरी, पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई सहित ठाकुर रामप्रसाद पोटाई के परिजन, सर्वश्री हेमलाल शोरी, शिवभान सिंह ठाकुर, संजय शोरी, डोमेन्द्र सिंह ठाकुर, संतोष उसेण्डी, श्रवण दर्रो, रामेश्वर सलाम, दुर्गाप्रसाद, गोविद उसेण्डी सहित समाज के पदाधिकारी सर्वश्री सुमेर सिंह नाग, जीवन ठाकुर, विजय ठाकुर, ठाकुर राम कश्यप, गौतम कंुजाम, धर्मेन्द्र कंुजाम, गंभीर ठाकुर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.