Thursday 7 February 2019

Horoscope 07 Feb 2019: ऑफिस में दबदबा बनेगा, निवेश से लाभ होगा, स्‍वभाव में विनम्रता बनाए रखें। पढ़िए पूरा राशिफल

ARIES (21 मार्च –19 अप्रैल): किसी अप्रिय सूचना से मन दुखी हो सकता है। निराशावादी लोगों की संगत से दूर रहें। कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय सलाह लेकर ही करें। यात्रा आवश्‍यक हो तो ही करें। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं। सेहत सामान्‍य।
TAURUS (20 अप्रैल –20 मई): अपने स्‍वभाव में विनम्रता बनाए रखें। नौकरी में वेतनवृद्धि या पदोन्‍नति हो सकती है। रचनात्‍मक कार्यों में रुचि रहेगी। कहीं से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। निवेश सोच समझकर ही करें।
GEMINI (21 मई –20 जून): जमीन के मामलों में परेशानी आ सकती है। किसी दुविधा में फंस सकते हैं। किसी अजन‍बी की बातों पर विश्‍वास न करें। पिता का सहयोग व प्रेम मिलेगा। मित्रों के साथ घूमने जाने की योजना बनेगी।
CANCER (21 जून –22 जुलाई): परिवार में हर्षोल्‍लास का वातावरण रहेगा। विद्यार्थी परिश्रम करके फल की आशा रखें। मौसम के अनुसार खानपान का ध्‍यान रखें। व्‍यापार में प्रतिस्‍पर्धा बढ़ेगी। उच्‍चाधिकारी आपके काम से प्रसन्‍न रहेंगे।
LEO (23 जुलाई –22 अगस्त): मित्रों के साथ भ्रमण और मनोरंजन में समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्‍व बना रहेगा। नवीन वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। किसी भी अजनबी पर अतिविश्‍वास न करें। निवेश से लाभ।
VIRGO (23 अगस्त–22 सितंबर): सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। अचानक कहीं से धन मिल सकता है। समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्‍सा लेंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात कर मन प्रसन्‍न रहेगा। नया वाहन क्रय कर सकते हैं।
LIBRA (23 सितंबर–22 अक्टूबर): सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का आपके प्रति विश्‍वास मजबूत होगा। शत्रु परास्‍त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। समाज के कार्यों में आगे रहेंगे। भूमि, भवन के काम बनेंगे।
SCORPIO (23 अक्टूबर –21 नवंबर): दांपत्‍य जीवन में आपसी सामंजस्‍य बना रहेगा। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। माता पिता का प्रेम व आशीर्वाद मिलेगा। मन शांत रहेगा। संतान की उपलब्धियों से प्रसन्‍नता बढ़ेगी। यात्रा शुभ।
SAGITTARIUS (22 नवंबर–21 दिसंबर): पैसों की आवक से मन प्रसन्‍न रहेगा। खानपान का विशेष परहेज करें। भाई बहनों से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्‍न रहेंगे।
CAPRICORN (22 दिसंबर -19 जनवरी): शत्रु पक्ष की साजिश का शिकार हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग परेशानी का कारण बन सकते हैं। राजकीय कार्यों में सफलता के योग हैं। नई संस्‍थाओं से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी।
AQUARIUS (20 जनवरी –18 फरवरी): आपकी रचनात्‍मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोतरी होगी। मित्रों की हरसंभव मदद करेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्‍यकता है। ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी।
PISCES (19 फरवरी –20 मार्च): किसी भी दस्‍तावेज पर बिना पढ़े हस्‍ताक्षर न करें। वित्‍तीय स्थिति सुदृढ़ बनी रहेगी। नैतिक मूल्‍यों व अध्‍यात्‍म की ओर झुकान रहेगा। समाज में आपका वर्चस्‍व बढ़ेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.