Saturday 9 February 2019

मैडम तुसाद म्यूजियम पहुंची देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, रचा यह इतिहास

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आईकॉन हैं। प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में लग चुका है। इसके साथ ही प्रियंका का वैक्स स्टैच्यू लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी लगाया जाएगा।प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। अब प्रियंका चोपड़ा का नाम भी उन हस्तियों में शुमार हो गया है जो मैडम तुसाद के म्यूजियम की शान है।इसके साथ ही प्रियंका ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम की है। जिससे वे केवल भारत और अमेरिका में ही नहीं बल्कि कई एशियाई देशों में भी जानी पहचानी जाएंगी। प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में लग चुका है। अपने इस मोम के पुतले का उद्घाटन खुद प्र‍ियंका चोपड़ा ने किया है।वहीं इसके अलावा दिलचस्‍प बात ये है कि प्रियंका का वैक्स स्टैच्यू लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी लगाया जाएगा। प्रियंका, मशहूर सिंगर विटनी हाउसट्न के बाद दूसरी वर्ल्ड सेलेब्रिटी हो गई हैं जिनके दुनिया में छह वैक्स स्टैचू हैं। प्र‍ियंका चोपड़ा ने पिछले साल ही अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ जोधपुर में शादी रचाई थी। शादी के बाद प्रियंका मिनी ब्रेक पर थीं और अब वे वापस लौटी हैं और अपनी हॉलीवुड फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। साथ ही प्रियंका शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग में भी बिजी हैं। प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' इस वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज होने वाली है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.