Saturday 2 February 2019

मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा पूर्व मंत्री पाटीदार के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा पूर्व मंत्री पाटीदार के निधन पर शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता घनश्याम पाटीदार के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि घनश्याम पाटीदार मिलनसार और सरल स्वभाव के जन नेता थे। कमल नाथ ने शोक संदेश में कहा कि पाटीदार ने जन-प्रतिनिधि के नाते अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पाटीदार के निधन से कांग्रेस ने एक जनप्रिय नेता खो दिया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.