Monday 4 June 2018

नया iOS 12 एपल का लॉन्च, वीडियो चैट और वॉच में वॉकी टॉकी फीचर मिलेगा

नया iOS 12 एपल का लॉन्च, वीडियो चैट और वॉच में वॉकी टॉकी फीचर मिलेगा

एपल का चार दिन का WWDC 2018 इवेंट शुरू हो चुका है। कैलिफोर्निया के सेन जोस स्थित मेकेनरी कन्वेंशन सेंटर में दुनियाभर से आए डेवलपर्स मौजूद हैं। सबसे खास पहले दिन एपल सीईओ टिम कुक ने मंच संभाला अपनी की-नोट स्पीच शुरू की। उन्होंने कहा, हम एपल के साथ दुनिया को बदल रहे हैं। इसके बाद नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS12 , वॉच iOS 5, सिरी के नए फीचर्स और मैक कम्प्यूटर्स के अपडेट्स पेश कर किया है जिनका एपल यूजर्स को बरसों से इंतजार था। इनमें पहले से ज्यादा बेहतर अौर नए OS 5 के साथ वॉकी-टॉकी ऐप वाली एपल वॉच, एनिमोजी से ज्यादा आकर्षक मिमोजी और 32 लोगों से एक साथ लाइव ग्रुप चैट वाला फेस टाइम फीचर शामिल है। सभी नए ऑपरेटिंग सिस्टम का बीटा वर्जन डेवलपर्स को इवेंट के पहले दिन से ही मिलना शुरू हो चुका है, हालांकि आम यूजर्स के लिए इसे कुछ महीनों बाद मिल पाएगा।
# की-नोट स्पीच से इवेंट की शुरुआत की टिम कुक ने
- भारतीय समयानुसार रात ठीक 10 बजकर 30 मिनट पर एपल सीईओ टिम कुक मंच पर आए और अपनी की-नोट स्पीच शुरू की।
- कुक ने सबसे पहले ऐपल स्टोर से शुरुआत की और कहा- एेप स्टोर ने अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। हर हफ्ते इस पर 500 मिलियन विजिटर्स आते हैं।
- इस हफ्ते ऐप स्टोर का रेवेन्यू बढ़कर 100 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। दुनियाभर में एपल के 2 करोड़ ऐप डेवलपर्स हो चुके हैं।
- कुक ने कहा कि, हम एपल के साथ दुनिया को बदल रहे हैं अौर इसी कड़ी लेकर आ रहे हैं iOS 12 जो अब तक का सबसे पॉवरफुल ओएस है।
10 पाइंट्स में जानिए एपल की बड़ी घोषणाएं और फीचर अपडेट्स
#1. ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 लॉन्च
- कुक की डेढ़ मिनट की छोटी सी स्पीच के बाद एपल के वाइस प्रसिडेन्ट क्रैग फेडरिगी ने iOS 12 की ऑफिशियली लॉन्चिंग की घोषणा की।
- उन्होंने बताया, iOS 12 उन सभी डिवाइसेस के लिए अवेलेबल होगा, जो iOS 11 को सपोर्ट करते हैं। इसका मतलब iPhone 5S में भी iOS 12 अपडेट मिलेगा।
- iOS 12, iOS 11 के मुकाबले दोगुना फास्टर होगा और इसमें कैमरा, ऐप, कीबोर्ड फास्टर होगा।
- iOS 12 में AR टेक्नोलॉजी रहेगी, जो यूजर को वर्चुअल वर्ल्ड में भी रियल वर्ल्ड का फील कराएगी। इसके लिए iOS 12 में USDZ ऐप दिया जाएगा।
- इसके अलावा iOS 12 में एक नई ऐप मेजर (Measure) भी रहेगी, जिसके जरिए सिर्फ फोटो क्लिक करके ही किसी भी ऑब्जेक्ट का माप यानि मेजरमेंट लिया जा सकेगा।
#2. एपल Watch को भी मिला नया OS और वॉकी टॉकी फीचर
- केविन लिंच ने Watch OS के बारे में बताया। नए ओएस में योगा, वॉकी-टॉकी जैसे कई फीचर एड किए गए हैं। - वॉकी-टॉकी फीचर के जरिए यूजर वाई-फाई या इंटरनेट कनेक्शन के जरिए अपने दोस्तों से बात कर सकते हैं।
- सिरी वॉच फेस का नया फीचर जोड़ा गया है। सिरी शॉर्टकट का फीचर एपल वॉच में भी दिया गया है।
- यूजर अब थर्ड पार्टी ऐप्स भी एपल वॉच में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब यूजर को 'हे सिरी' बोलने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
- WatchOS 5 में वेबकिट आएगा जो एपल वॉच के अनुसार वेब कंटेंट को कस्टमाइज करेगा।
#3. मैक ओएस को मिला डार्क मोड फीचर- मैक ओएस मोहावे
- मैक ओएस को मैक ओएस मोहावे (MacOS Mojave) के नाम से लॉन्च किया गया है। इसमें में डार्क मोड का ऑप्शन रहेगा।
- इसमें आइकन ऑटोमैटिकली अरेंज करने का ऑप्शन होगा। इसके साथ ही डायनामिक डेस्कटॉप का फीचर भी होगा, जिसमें टाइम के हिसाब के बैकग्राउंड चेंज हो जाएगा। जैसे रात के समय डेस्कटॉप बैकग्राउंड डार्क हो जाएगा।
- नए ओएस में फाइंडर फीचर भी दिया गया है। इसमें गैलरी व्यू का ऑप्शन मिलेगा।
- नए ओएस में कंटीन्यूटी कैमरा का फीचर दिया गया है। इसमें यूजर फोन से ही पिक्चर या डॉक्यूमेंट्स को क्लिक करके अपने डेस्कटॉप पर ला सकते हैं।
- न्यूज ऐप, स्टॉक, वॉइस मेमो भी मैक ओएस में मिलेंगे।
- नए ओएस में प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर काफी ध्यान दिया गया है। सफारी ब्रॉउजर में एक्स्ट्रा सिक्योरिटी दी गई है।
- मैक में ऐप स्टोर को रीडिजाइन किया गया है। इसको पहले से ज्यादा एडवांस किया गया है और यूजर इंटरफेस में भी बदलाव किया गया है।
#4. स्क्रीन टाइम का नया फीचर iOS 12 में
- स्क्रीन टाइम का नया फीचर iOS 12 में आएगा। जिसके जरिए हर हफ्ते एपल अपने यूजर को बताएगा कि इस हफ्ते उन्होंने अपने iPhone और iPad को किस तरह से यूज किया। इसकी डिटेल्ड रिपोर्ट भी यूजर को दी जाएगी।
- मैसेजिंग में मीमोजी का फीचर एड किया गया है जो इमोजी का पर्सनाइलज्ड कर देगा। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपना इमोजी बना सकते हैं।
#5. 32 लोगों से एक बार में वीडियो कॉलिंग वाला फेसटाइम फीचर
- मोस्ट अवेटेड फीचर ग्रुप फेस टाइम का फीचर भी iOS 12 में एड किया गया है। फेस टाइम के जरिए एक बार में 32 लोगों से एक बार में वीडियो कॉलिंग की जा सकती है।
- फेस टाइम कैमरा को भी अपडेट किया गया है। इसमें इमोजी, स्टीकर और टेक्स्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
#6. नई 4K HDR Apple TV
- एपल टीवी 4के को लॉन्च किया गया। इसमें डॉल्बी एटमस साउंड सिस्टम दिया गया है।
- एपल टीवी के यूजर्स अपने आईफोन से ही रिमोट एक्सेस कर सकते हैं।
- iTunes लाइब्रेरी को भी डॉल्बी एटमस अपडेट मिलेगा।
- एपल टीवी लाइव स्पोर्ट्स और लाइव न्यूज को भी सपोर्ट करेगा।
#7. ऑगमेंटेड रिअलिटी फीचर ARKit 2 लॉन्च
- कंपनी ने ARKit 2 लॉन्च किया, जो फेस ट्रेकिंग और 3D के साथ आएगा।
- फोटो ऐप को एडवांस किया गया है और इसमें सर्च सजेशन का ऑप्शन रहेगा। जिससे यूजर लोकेशन, कैटेगरी, पीपुल्स के हिसाब से फोटो सर्च कर सकेंगे।
#8. सिरी पहले से ज्यादा स्मार्ट हुई
- इवेंट में क्रैग फ्रेडरिगी ने बताया कि ऐपल के वॉइस असिस्टेंट AI सिरी को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाया गया है।
- इसमें शॉर्टकट का एक नया फीचर एड किया गया है, जिसके जरिए ऐप्स को भी एक्सेस किया जा सकता है।
- सिरी में अब टेक्स्ट, कॉल और रिमाइंडर्स को भी सेट किया जा सकेगा। सिरी iPhone और iPad के अलावा एपल वॉच में भी सपोर्ट करेगी।
#9. वॉइस मेमो, न्यूज और स्टॉक ऐप और बेहतर
- वॉइस मेमो को भी एडवांस किया गया, जिससे इसका यूज करना आसान होगा।
- एपल न्यूज के सेक्शन में साइड बार एड किया गया है। साथ ही स्टॉक ऐप ओपन करने पर साइड में फाइनेंशियल न्यूज भी दिखाई देंगी।
- iOS 12 में कार प्ले थर्ड पार्टी नेविगेशन ऐप्स को भी सपोर्ट करेगी।
#10. iBooks अब बनी Apple Books, नोटिफिकेशन रीडिजाइन
- iBooks को भी अपडेट किया गया है और अब ये Apple Books के नाम से आएगी।
- डू नॉ डिस्टर्ब ऐप को भी रीडिजाइन किया गया है। अगर रात में टाइम देखने के लिए फोन का यूज करेंगे, तो नोटिफिकेशन नहीं दिखाएगा। वहीं जब सुबह उठेंगे तो गुड मॉर्निंग का मैसेज रहेगा।
- iOS 12 में ग्रुप नोटिफिकेशन का फीचर एड किया गया है। इसके जरिए एक ऐप के नोटिफिकेशन ग्रुप में हो जाएंगे। यानी कि पार्टिकुलर ऐप को टैप करने पर उसके सारे नोटिफिकेशन ओपन होंगे।
111111111111111111111111111111111111111111111111111
राजनाथ घाटी में आतंकी हमलों के बाद जायजा लेने जा रहे हैं
गृहमंत्री राजनाथ सिंह सात जून को दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह प्रदेश में सुरक्षा बलों की कार्रवाई रोके जाने के फैसले से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करेंगे। संभावना तलाशेंगे कि कार्रवाई रोके रखने का फैसला क्या और आगे बढ़ाया जा सकता है। दौरे में वह सीमापार गोलाबारी से प्रभावित इलाकों में भी जाएंगे और पीडि़त लोगों से मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है कि रमजान के महीने में सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई को रोक रखा है।
16 मई को केंद्र सरकार की ओर से कार्रवाई रोकने की एकतरफा घोषणा के बाद यह केंद्र के किसी शीर्ष नेता का दूसरा जम्मू-कश्मीर दौरा होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख, श्रीनगर और जम्मू का दौरा किया था। अपने दौरे में गृह मंत्री सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा भी जाएंगे, वहां पर वह सीमा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह पुलिस, अर्ध सैन्य बलों और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रमजान के महीने में कार्रवाई रोके जाने से पैदा हुए हालात की समीक्षा करेंगे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के नागरिक जीवन पर पड़ने वाले असर को देखते हुए उसे रोका गया है। माना जा रहा है कि गृहमंत्री राज्य सरकार और सुरक्षा अधिकारियों के साथ इस संभावना पर भी विचार करेंगे कि क्या कार्रवाई रोकने का फैसला ईद के बाद भी बढ़ाया जा सकता है और यह अमरनाथ यात्रा तक जारी रखा जा सकता है। अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होगी।
समीक्षा बैठक में हाल के दिनों में सुरक्षा बलों पर हुए पथराव, सुरक्षा बलों पर हमलों और सीमा पार से घुसपैठ की घटनाओं पर भी चर्चा होगी। गृहमंत्री का यह दौरा हुर्रियत कांफ्रेंस के साथ वार्ता के प्रस्ताव के बीच हो रहा है। हुर्रियत ने वार्ता के लिए तैयार होने की बात कही है, लेकिन उससे पहले वह जम्मू-कश्मीर को विवादित क्षेत्र घोषित करने की मांग कर रहा है, जो अभी तक भारत सरकार को स्वीकार नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.