Wednesday 30 May 2018

भारत और इंडोनेशिया के बीच 15 अहम समझौतों पर दस्तखत

भारत और इंडोनेशिया के बीच 15 अहम समझौतों पर दस्तखत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में तीन चर्चो पर हाल में हुए आतंकी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जकार्ता के साथ मजबूती से खड़ा है। बुधवार को मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोडो के साथ बातचीत के बाद जारी एक बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसी दुखद घटनाएं यह संदेश देती हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक स्तर पर प्रयास मजबूत करना समय की जरूरत है। मोदी की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग समेत 15 समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए।
-आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक प्रयास पर जोर दिया
मोदी पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले पड़ाव में इंडोनेशिया पहुंचे हैं। इसके बाद वह मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा करेंगे। गौरतलब है कि दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया पिछले दो दशकों से इस्लामी आतंकवाद और ईसाई अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा से जूझ रहा है। यहां इस महीने की शुरुआत में तीन चर्चो पर हमले हुए थे, जिनमें सात लोग मारे गए थे। इंडोनेशिया में बीते 18 वर्षो में चर्च पर यह सबसे बड़ा हमला था।
इंडोनेशिया में जहरीले शराब से मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा हुई, कार्रवाई जारी
पतंगबाजी में हाथ आजमाया
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति विदोडो ने जकार्ता के 'नेशनल मॉन्यूमेंट' में पहली बार आयोजित संयुक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन कर पतंगबाजी में भी हाथ आजमाया। प्रदर्शनी भारत के महाकाव्यों रामायण और महाभारत की थीम पर आधारित है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने जकार्ता के लयांग-लयांग संग्रहालय और अहमदाबाद के पतंग संग्रहालय के बीच हुए समझौते का स्वागत किया।
इंडोनेशिया में भारतीयों पर्यटकों की बढ़ी रुचि, 2018 में 7 लाख पर्यटकों की उम्मीद
शहीदों को श्रद्धांजलि दी
मोदी ने इंडोनेशिया की आजादी के संघर्ष के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर अपनी यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने यहां कलीबाता नेशनल हीरोज सिमेट्री में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। दक्षिण जकार्ता स्थित कलीबाता हीरोज सिमेट्री में सैनिकों की कब्रगाह है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.