Wednesday 2 May 2018

कामकाज कैम्ब्रिज एनालिटिका का बंद, दीवालिया घोषित करने के लिए किया आवेदन


कामकाज कैम्ब्रिज एनालिटिका का बंद, दीवालिया घोषित करने के लिए किया आवेदन

फेसबुक डेटा चोरी के लिए विवादों में रही ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने अपना सारा कामकाज बंद कर दिया है। कंपनी ने ब्रिटेन और अमेरिका में स्वयं को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन देने की भी घोषणा की है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, यह तय किया गया है कि अब व्यवसाय में बने रहने की कोई संभावना नहीं है। कंपनी पर फेसबुक के करोड़ों यूजर्स की निजी जानकारी का दुरूपयोग करने का आरोप है।
लंदन स्थित इस एनालिटिक्स कंपनी की पैरेंट कंपनी एससीएल ग्रुप के संस्थापक नाइजेल ओक्स ने इस पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी अपना बिजनेस बंद कर रही है।
बता दें कि फेसबुक डेटा लीक प्रकरण में जांच को लेकर कंपनी पर लीगल फीस की बड़ी मार पड़ी है और कंपनी लगातार अपने क्लाइंट खो रही थी। कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कंप्यूटर सिस्टम लौटाने को कहा है।
मार्च महीने में कंपनी के सीईओ अलेक्जेंडर निक्स को निलंबित कर दिया गया था। निक्स ने ऑन रिकॉर्ड दूसरे देशों के चुनावों को प्रभावित की बात स्वीकार की थी। इसके तकरीबन दो महीने बाद कंपनी ने अपना कामकाज बंद करने का ऐलान किया है।
कैंब्रिज एनालिटिका ने अवैध तरीके से करोड़ों फेसबुक यूजर्स के अकाउंट में सेंध लगाई थी। व्हिसलब्लोअर क्रिस्टोफर विली ने पहले इस मामले का खुलासा किया था। फेसबुक ने अप्रैल में इस मामले को स्वीकार किया था कि 87 मिलियन यूजर्स के डेटा में कैंब्रिज एनालिटिका ने सेंध लगाई थी।
बता दें कि क्रैंबिज एनालिटिका पर आरोप है कि उसने करीब 9 करोड़ यूजर्स के डाटा को चुराया है। जिसके बाद कंपनी ने इस डाटा का गलत इस्तेमाल किया। कंपनी ने न सिर्फ अमेरिकी यूजर्स के डेटा में सेंधमारी की बल्कि एशियाई देशों के यूजर्स का डाटा भी चुराया है। इस डाटा के जरिए 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को भी प्रभावित किया गया।
कैंब्रिज एनालिटिका ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप के लिए काम किया था। हाल ही में कंपनी पर यह भी आरोप लगा था कि उसने 2014 में भारत के आम चुनावों को भी प्रभावित किया था।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.