Sunday 22 April 2018

संविधान बचाओ’ अभियान की शुरुआत राहुल करेंगे


संविधान बचाओअभियान की शुरुआत राहुल करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को पार्टी के संविधान बचाओअभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा। इसके जरिये पार्टी केंद्र में भाजपा शासनकाल के दौरान हुई संविधान विरोधी और दलित विरोधी गतिविधियों की जानकारी देगी।
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले लोगों के बीच बेहतर पहुंच बनाने के लिए कांग्रेस 23 अप्रैल से बड़े अभियान की शुरुआत करेगी। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता मल्लिकाजरुन खड़गे, सुशील कुमार शिंदे के भी मौजूद रहने की संभावना है। यह अभियान दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल, 2019 तक जारी रहेगा। इस अभियान में पार्टी के सभी वर्तमान व पूर्व सांसदों, विधायकों की शिरकत अनिवार्य होगी।
इसके अतिरिक्त निकायों के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता जिला स्तर पर अभियान को गति देने का कार्य करेंगे। अभियान को समाज के कमजोर तबकों खासतौर पर दलितों के बीच ले जाने की कोशिश होगी। कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नितिन राउत के अनुसार जबसे आरएसएस समर्थित सरकार केंद्र की सत्ता में आई है, तभी से संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.