Sunday 29 April 2018

महबूबा मंत्रिमंडल में निर्मल सिंह की जगह लेंगे कविंदर गुप्ता


महबूबा मंत्रिमंडल में निर्मल सिंह की जगह लेंगे कविंदर गुप्ता

इस्तीफा देने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि भूमिका बदलने का निर्णय पार्टी का था। सरकार ने पिछले तीन साल तक अच्छा काम किया है। मुझे उम्मीद है कि आगे भी बेहतर होगा।
नए मंत्रियों में कविंदर गुप्ता के अलावा मोहम्मद खलील बंड, सतपाल शर्मा, मोहम्मद अशरफ मीर, सुनील कुमार शर्मा, राजीव जसरोटिया, देविंदर कुमार मन्याल और शक्ति राज को राज्यपाल एनएन वोहरा शपथ दिलाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भाजपा प्रमुख सत शर्मा, कठुआ के विधायक राजीव जसरोतिया और सांबा के विधायक देवेंद्र कुमार मन्याल को राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। सिंह ने बताया, 'राज्य में नए उपमुख्यमंत्री के लिए राह बनाने के लिए मैंने पद से इस्तीफा दे दिया है।'
अधिकारियों ने बताया कि पीडीपी की ओर से पुलवामा से विधायक मोहम्मद खलील बंध और सोनवर से विधायक मोहम्मद अशरफ मीर को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा जबकि भाजपा परिवहन राज्य मंत्री सुनील शर्मा की तरक्की कर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देगी। उन्होंने बताया कि डोडा से भाजपा विधायक शक्ति राज राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।  राज्यपाल एनएन वोहरा दोपहर 12 बजे कन्वेंशन सेंटर में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
भाजपा से नए चेहरों को मिल सकती है जगह
शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण पत्र के अनुसार राज्यपाल एनएन वोहरा 12 बजे कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। ऐसी अटकलें हैं कि पीडीपी की सहयोगी भाजपा दो रिक्तयों को भरने के अलावा कुछ अन्य हो हटाकर मंत्रिपरिषद में नए चेहरे को शामिल कर सकती है।
एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, मंत्रिमंडल में कितने मंत्री शामिल किए जा रहे हैं और कितने हटाए जा रहे हैं, उसकी स्पष्ट संख्या की हमें जानकारी नहीं है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी महासचिव राममाधव के पास सूची है जो उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को दी जाएगी। सिंह फिलहाल दिल्ली में हैं। भाजपा ने 17 अप्रैल को पीडीपी-भाजपा सरकार में अपने सभी नौ मंत्रियों को इस्तीफा देने को कहा था।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.