Monday 19 February 2018

भाजपा कर रही है लोकतंत्र की हत्या मुंगावली में कहा :- यादव,


भाजपा कर रही है लोकतंत्र की हत्या मुंगावली में कहा :- यादव,       


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरूण यादव ने आज प्रदेश के मुंगावली विधानसभा उपुचनाव के दौरान गुपलिया, पाटन, बीलाखेड़ा, जमुनिया, सागर, रूसल्ला, ढोंडि़या, सेमरी पिपरई, खोंक्सी में जनसंपर्क एवं चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की, वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ भी सरकार को कोसा। श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, भाजपा की मंत्री यशोधरा राजे द्वारा मतदाताओं को धमकी दे रहीं है कि यदि उन्होंने कांग्र्रेस को वोट दिया तो उनका हुक्का-पानी और सारी सरकारी सुविधाऐं बंद कर दी जायेंगी, वहीं भाजपा की दूसरी मंत्री सुश्री मायासिंह ने क्षेत्र के मतदाताओं को धमकाते हुए कहा कि यदि भाजपा के उम्मीदवार को वोट नहीं दिया तो ना तो तुम्हें मकान मिलेगा, न ही गैस का कनेक्शन, न कन्यादान योजना के लाभ और न ही बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का लाभ मिलेगा। इस तरह की भाषा का उपयोग कर भाजपा के मंत्रियांे ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का सरासर उल्लंघन कर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश मंे 14 वर्षों से काबिज है, तब मुंगावली और कोलारस के विकास की उन्हें कोई चिंता नहीं थी। अब चुनावों में सदैव की तरह मुख्यमंत्री हवाहवाई घोषणाऐं कर जनता को ठगने की असफल चेष्टा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री तो इस स्तर तक उतर आये हैं कि क्षेत्र की जनता से पांच महीने के लिए विधायक चुनने के लिए गुहार लगा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके तमाम मंत्री, विधायक जिस तरह की धमकी भरी भाषा का उपयोग कर रहे हैं, उससे क्षेत्र की जनता का अपमान और निरादर किया जा रहा है। जिसका बदला मुंगावली-कोलारस के मतदाता 24 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष मतदान कर लेंगे।
श्री यादव 20 फरवरी को मंुगावली विधानसभा क्षेत्र की मूडरी, प्यासी पिपरई, केंथन, देरासा, मक्तनखेड़ी, कुकरेठा, भांढोली, ललोई, भरियाखेडी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।     

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.