Wednesday 31 January 2018

मतदान केन्द्रों तक मनाई संत रविदास जयंती

मतदान केन्द्रों तक मनाई संत रविदास जयंती

                
मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न स्थानों से प्रभात फैरी एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द भदौरिया ने कहा कि समाज की दशा सुधारने और नई दिशा देने में संत रविदास जैसी पुण्य आत्माओं का अमिट योगदान रहा है। संत रविदासजी ने अपने कर्मो के आधार पर समाज को समरसता से जोड़ा। उन्होंने समाज के पिछड़े तबके को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया।

                पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती ने अजीज कॉलोनी में संत रविदास सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणी रविदास उन महान संतों में अग्रणी थे जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

                प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि संत रविदास ने अपने सकारात्मक विचारों से समूचे समाज की सोच को बदल दिया। संत रविदास का मानना था जो भी कार्य किया जाए पूर्ण मनोयोग के साथ किया जाए। संत रविदास के इन्हीं विचारों को आत्मसात कर केन्द्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सर्वहारा समाज के लिए काम कर रही है। विभिन्न स्थानों पर खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष सुरेश आर्य, राज्य सहकारी अनु.जाति वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष भुजबल सिंह अहिरवार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगोष्ठी में भाग लिया।

                 इस अवसर पर महेन्द्र यादव, नाथू सिंह गुर्जर, अवधेश नायक, सीताराम बाथम, सचिन चौधरी, डॉ. जयमंडल यादव, गोपाल कोली, हरिबाबू राय, देवेन्द्र ताम्रकार, रविन्द्र लोधी, साधना शर्मा, अनिल रघुवंशी, विधायक वीर सिंह पवार, अलकेश आर्य, महेश राय, चंद्रभान सिंह दांगी, भानू रघुवंशी, सितेन्द्र जैन, गोपीलाल जाटव, अमान सिंह लोधी, दयाशंकर कुशवाह सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.