Wednesday 31 January 2018

VHP ने कासगंज हिंसा के विरोध में आगरा में निकाली तिरंगा यात्रा

VHP ने कासगंज हिंसा के विरोध में आगरा में निकाली तिरंगा यात्रा


उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकर्ता 'तिरंगा यात्रा' निकाल रहे है। विहिप की यह यात्रा कासगंज में मारे गए चंदन गुप्ता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर निकाली गई है। यात्रा को निकाले जाने के बारे में पुलिस से मंजूरी लिए जाने को लेकर पूछे जाने पर ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री मनोज ने कहा, 'तिरंगा यात्रा के लिए प्रशासन की अनुमित की क्या जरूरत है। प्रशासन हमारा है।' आगरा के शहीद स्मारक से होती हुई यह यात्रा कलेक्ट्रेट तक जाएगी। तिरंगा यात्रा को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। वीएचपी नेता और उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा है कि आने वाले दिनों में तिरंगा यात्रा आगरा के साथ-साथ अलीगढ़ और बरेली में भी निकाली जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.