Wednesday 31 January 2018

मुख्यमंत्री आज मुंगावली में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री आज मुंगावली में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे

              
अशोकनगर। मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार में कार्यकर्ता एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता घर घर संपर्क कर रहे है। मुंगावली की जनता विकास के साथ भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए तैयार है।  मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के मुंगावली आगमन को लेकर मुंगावली क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

                भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुंगावली विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी श्री अरविंद भदौरिया ने बताया कि 1 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान मुंगावली स्थित स्टेडियम में प्रातः 11 बजे वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

                उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के आगमन को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। कार्यकर्ता घर घर संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे है। श्री भदौरिया ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री भूपेन्द्र सिंह, प्रभारी मंत्री जयभान सिंह पवैया, मंत्री रामपाल सिंह, गौरीशंकर विसेन, नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.