Sunday 22 October 2017

तूफान व भारी वर्षा से जापान में जनजीवन अस्त-व्यस्त

तूफान व भारी वर्षा से जापान में जनजीवन अस्त-व्यस्त


शक्तिशाली तूफान जापान के मुख्य भू-भाग तक पहुंच गया है। बारिश और तेज हवाओं के बीच जापान में भारी बारिश हो रही है। आज ही देश में मतदान हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी जापान में रविवार सुबह में टायफून तूफान से भारी वर्षा हुई। यहां 252 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से मतदान करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तूफान की वजह से सोमवार सुबह हंशु द्विप के प्रशांत तट पर भूस्खलन हो सकता है। इसी द्वीप पर राजधानी टोक्यो स्थित है। जापान में इस समय संसद के निचले सदन के लिए आम चुनाव हो रहे हैं। यह डर है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति मतदान को प्रभावित कर सकती है। इसके पहले 2014 के चुनावों में न्यूनतम 52.6 प्रतिशत मतदान हुआ था। शिकोकू द्वीप पर कोच्चि प्रांत के एक मतदान केंद्र पर 20 मिनट तक मतदान रुका रहा, क्योंकि भूस्खलन के कारण चुनाव पर्यवेक्षक समय पर नहीं पहुंच पाए थे।  

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.