Friday 13 October 2017

संघ का 3 वर्ष में 50 हजार शाखाएं लगाने का लक्ष्य - ग्रामीण क्षेत्र में चलाएगा विस्तार अभियान

संघ का 3 वर्ष में 50 हजार शाखाएं लगाने का लक्ष्य - ग्रामीण क्षेत्र में चलाएगा विस्तार अभियान
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आगामी तीन वर्ष में देश भर में अपनी शाखाओं का विस्तार करेगा। इसके लिए संघ ग्रामीण क्षेत्र में विस्तार अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत संघ के पदाधिकारी गांव-गांव प्रवास कर विचारधारा से लोगों को जोड़ेंगे। संघ ने अगले तीन साल में 50 हजार शाखाएं लगाने का लक्ष्य तय किया है। वर्तमान में संघ की 34300 शाखाएं देश भर में लग रही हैं।


संघ प्रमुख मोहन भागवत एवं सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी की मौजूदगी में कार्यकारी मंडल की बैठक के पहले दिन संगठन विस्तार पर मंथन हुआ। बैठक में पिछले लेखा-जोखा भी रखा गया। जिसमें यह तथ्य सामने आया कि संघ के विस्तार में तेजी आई है। सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण की विचारधारा से लोग जुड़े रहे हैं। संघ अपने 20 अनुषांगिक संगठनों के माध्यम से देशभर में समाज के हर वर्ग के बीच काम कर रहा है। अगले 3 साल में संघ का लक्ष्य 50 हजार शाखाएं लगाने पर है। नई शाखाओं का विस्तार ऐसे प्रांतों में किया जाएगा, जहां संघ की पहुंच कम है। सप्ताहिक मिलना समारोह 15 हजार स्थानों पर होते हैं, जिसे बढ़ाकर 22 से 25 हजार करना है। संगठन विस्तार के लिए संघ ने नए सिरे से काम करने का रोडमैप बनाया है। जिसके तहत समाज के हर वर्ग को जोडऩे का लक्ष्य है। संघ अपनी संख्या बढ़ाने के लिए युवाओं को जोडऩे के लिए काम करेगा। पिछले तीन सालों में संघ से 20 से 30 साल की आयु के युवा काफी संख्या में जुड़े हैं। इनमें उच्च शिक्षित एवं प्रोफेशनलों की अच्छी खासी संख्या है। दो दिन तक और चलने वाली बैठक में घुसपैठ, गौसेवा, शिक्षा, धर्मांतरण, माओवाद पर चर्चा होगी। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.