Friday 6 October 2017

जनसम्पर्क कर्मचारी बचत एवं साख समिति का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न



जनसम्पर्क कर्मचारी बचत एवं साख समिति का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
जनसम्पर्क संचालनालय कर्मचारी बचत एवं साख समिति द्वारा आज मानस भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री श्री एस.के. मिश्रा और आयुक्त जनसम्पर्क श्री अनुपम राजन ने मेधावी छात्र-छात्राओं और सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। श्री एस.के. मिश्रा ने परिवार में बच्चों के लिये समय देकर उनको अच्छी शिक्षा दिलाने के लिये अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रथम श्रेणी और अच्छे अंकों से बोर्ड की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने पर बच्चों को बधाई दी।


प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा-5 में वर्ष 2015-16 में श्री रोनी सरकार, वर्ष 2016-17 में श्री अर्थव घोड़की, कु. सुनीधि वानखेड़े और कु. अलीना शेख, कक्षा-8वीं में वर्ष 2015-16 में कु. ईशा श्रीवास्तव और श्री हर्ष श्रीवास, वर्ष 2016-17 में कु. कनक घोड़की, कु. कोमल बरखाने और श्री राज अहिरवार को सम्मानित किया गया। कक्षा-10वीं में वर्ष 2015-16 में कु. वरीशा अहमद, श्री मोहित मनवानी, श्री सुमेध वानखेड़े, कु. राजनंदिनी बनोदे, कुँवर इरमीन मंजर, कु. गीतांजलि पाल, श्री अद्वितीय सिंह बिरोरिया, श्री तैय्यब अतीक, श्री गौरव वर्मा, कु. मानसी सिसोदिया और वर्ष 2016-17 के लिये श्री अनंत मिश्रा, कु. जैनब फातिमा, कु. संस्कृति वर्मा और श्री स्वतंत्र शर्मा को सम्मानित किया गया।
कक्षा 12वीं के लिये वर्ष 2015-16 में कु. दीक्षा दुबे, कु. दामिनी शर्मा, कु. अनुश्री सरकार, श्री विश्वेन्द्र सिंह गौर और वर्ष 2016-17 के लिये श्री वैभव व्यास, श्री अनिरुद्ध सिंह भदौरिया, कु. तिशा देशमुख और कु. सृष्टि जैन को सम्मानित किया गया। स्नातक उपाधि में वर्ष 2015-16 में श्री अमित पटेल, कु. निधि सिटोके, कु. दीक्षा सिंह गौर, कु. गौरी सिंह बिरोरिया और वर्ष 2016-17 के लिये कु. श्रुति चौधरी, श्री दिव्यांश मोदी, कु. सानिया खान, कु. शिवानी तंवर, कु. अलंकृति वर्मा, कु. कोपल बरखाने को सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.