Tuesday 5 September 2017

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रेमपुरा घाट पर गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन

मुख्यमंत्री  चौहान ने प्रेमपुरा घाट पर गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन


मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने भावुक मन से स्थानीय प्रेमपुरा घाट पर भगवान  गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया।  चौहान के परिवार और उनके निजी स्टाफ के सदस्य चल समारोह में शामिल हुए।

'गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ' का उदघोष करते हुए चल समारोह मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर पोलिटेक्निक चौराहा, रोशनपुरा, न्यू मार्केट, माता मंदिर, पी एण्ड टी चौराहा, और नेहरू नगर होते हुए विसर्जन स्थल प्रेमपुरा घाट पहुंचा। मुख्यमंत्री और भजन गायकों की मंडली गणपति वंदना गाते रहे और भगवान गणेश का जयकारा लगाते रहे।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान, भोपाल महापौर  आलोक शर्मा, विधायक  सुरेन्द्र नाथ सिंह, नगर निगम के अध्यक्ष  सुरजीत सिंह चौहान और भक्तगण बडी संख्या में उपस्थित थे।

प्रेमपुरा घाट पर महाआरती के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया। साधना सिंह चौहान ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया। पूरा वातावरण श्रद्धा, भक्ति-भाव और उल्लास से भर उठा। जगह जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और गणपति बप्पा के जयकारे लगाये।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.