Sunday 10 September 2017

सुष्मिता देव: महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष



कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। मध्य प्रदेश के प्रभारी मोहन को हटाकर पार्टी सचिव दीपक बाबरिया को नया प्रभारी बनाया गया है। दूसरा बड़ा बदलाव राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हुआ है। शोभा ओझा को हटाकर सुष्मिता देव को नया अध्यक्ष बनाया है। सुष्मिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष मोहन देव की पुत्री हैं। वह असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रवक्ताओं के पैनल में भी शामिल हैं। वहीं, जुबैर खान और संजय कपूर को पार्टी का सचिव बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने मोहन प्रकाश और राकेश कालिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और सचिव के पद से छुट्टी कर दी है।
मप्र की ताकत बढ़ाएंगे गुजरात के बाबरिया
दीपक राहुल गांधी के करीबी माने जाते है। कई जगहों पर उन्हें राहुल गांधी के साथ देखा गया है। बाबरिया राहुल गांधी के किचन कैबिनेट के मेम्बर के रूप में जाने जाते हैं। गुजरात से तालुक रखने वाले दीपक को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी बड़ी जिम्मेदारी मिली थी, कांग्रेस का कहना है कि यूपी में वे खरे उतरे हैं। दीपक बावरिया के नए प्रभारी बनने के साथ ही कांग्रेस में एक नई जान आने की उम्मीद है।
सुष्मिता देव को इसलिए चुना
2014 के लोकसभा चुनावों में असम की सिल्चर सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुईं सुष्मिता देव भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। सुष्मिता देव ने सरकार की ओर से सदन में पेश किए गए वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विधेयक में सैनिटरी नैपकिन को करमुक्त रखने के लिए एक अनोखा अभियान चलाया था। सुष्मिता ने करीब एक पखवाड़़ा पहले अपने इस ऑनलाइन अभियान की शुरुआत की थी। उनके इस ऑनलाइन अभियान के समर्थन में अभी तक करीब दो लाख से अधिक लोगों ने शामिल होकर अपने-अपने हस्ताक्षर किए हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.