Sunday 3 September 2017

धोनी वनडे में 100 स्टंप करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने

धोनी वनडे में 100 स्टंप करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तेज-तर्रार विकेटकीपिंग की दुनिया कायल है. 36 साल के धोनी रविवार को वनडे में 100 स्टंप करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. धोनी ने अपने करियर के 301वें वनडे में इस जादुई आंकड़े को छुआ.

श्रीलंका के बल्लेबाज अकिला धनंजय धोनी के 100वें शिकार बने. गेंदबाज यजुवेंद्र चहल रहे. इससे पहले धोनी ने सीरीज के दूसरे वनडे में 99वां स्टंप किया था. तब धोनी ने अपने 298वें वनडे में दानुष्का गुणाथिलका को स्टंप कर श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा (99 स्टंपिंग) की बकाबरी की थी.उस वक्त भी गेंदबाज यजुवेंद्र चहल रहे.

वनडे में सर्वाधिक स्टंपिंग की बात करें, तो धोनी ने अबतक 2004 से 2017 के दौरान 100 स्टंप किए हैं. खास यह है कि धोनी ने सबसे कम वनडे खेलकर स्टंपिंग का शतक बनाया. जबकि संगकारा ने 2000-2015 के दौरान 404 वनडे खेल कर 99 स्टंप ही कर पाए.

टॉप-5: वनडे में सर्वाधिक स्टंपिंग
301 वनडे, 100 स्टंप, एमएस धोनी, भारत (2004-2017)
404 वनडे, 99 स्टंप, कुमार संगकारा, श्रीलंका (2000-2015)
189 वनडे, 75 स्टंप, रमेश कालुवितरणा, श्रीलंका (1990-2004)
219 वनडे, 73 स्टंप, मोइन खान, पाकिस्तान( 1990-2004)
287 वनडे, 55 स्टंप, एडम गिलक्रिस्ट, ऑस्ट्रेलिया (1996-2008)

धोनी: किसकी गेंद पर सबसे ज्यादा स्टंपिंग
 19 - हरभजन सिंह
 15 - रवींद्र जडेजा
 14 - आर. अश्विन

 इसके अलावा 20 दूसरे गेंदबाज

धोनी: किस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा स्टंपिंग
 22 श्रीलंका (2005-2017)
 16 इंग्लैंड (2006-2017)
 12 ऑस्ट्रेलिया (2006-2016)
 12 वेस्टइंडीज (2005-2017)

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.