Thursday 31 August 2017

राजस्व मंत्री गुप्ता ने माडल स्कूल के छात्र-संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलायी

राजस्व मंत्री  गुप्ता ने माडल स्कूल के छात्र-संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलायी


राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  उमाशंकर गुप्ता ने माडल हायर सेकेण्डरी स्कूल तात्या टोपे नगर, भोपाल के नव-निर्वाचित छात्र-संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलायी।  गुप्ता ने इन्हें बैच लगाया और स्लेश भी पहनाया। छात्र परिषद में  उत्कृर्ष तिवारी हेड ब्वाय, कु. अंकिता विरले हेडगर्ल,  वीरेन्द्र सिंह वाइस हेड ब्वाय और कु. हर्षिता चौहान वाइस हेड गर्ल निर्वाचित हुई हैं।

राजस्व मंत्री  गुप्ता ने कहा कि लक्ष्य निश्चित हो, नियत साफ हो और परिश्रम का माद्दा हो, तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने छात्र संघ के पदाधिकारियों से कहा कि विद्यार्थियों से जो वायदा किया हो उसे जरूर पूरा करना। इसमें जरूरत पड़ी तो मैं भी मदद करूंगा।  गुप्ता ने कहा कि माडल स्कूल के छात्र रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने अपने दृढृ निश्चय से प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने में सफलता अर्जित की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कृषि विकास दर और जीडीपी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

 गुप्ता ने शिक्षक  मगवानी की स्मृति में दैनिक भास्कर समूह द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दिये जाने वाले पुरस्कार भी वितरित किये। उन्होंने  रजनीश,  ऋतिक वर्मा, कु. अंजली चौधरी, कु. मोहनी सोनी,  केशव वर्मा,  शिवांश गुप्ता, कु. श्वेता जादौन और कु. काजल जैन को पुरस्कृत किया। नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह चौहान ने निर्वाचन प्रक्रिया की सराहना की। प्राचार्य  श्याम कुमार रेनीवाल ने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.