Friday 25 August 2017

मुख्यमंत्री निवास में विराजे गजानन

मुख्यमंत्री निवास में विराजे गजानन 


गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में धार्मिक विधि-विधान और श्रद्धा-भाव से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान धर्मपत्नी  साधना सिंह और पुत्र  कार्तिकेय के साथ गणेश प्रतिमा लेने माता मंदिर के पास प्लेटिनम प्लाजा पहुँचे।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि भगवान गणेश मंगलमूर्ति और सिद्धिविनायक हैं, वे सब पर कृपा और आनंद की वर्षा करते हैं।  चौहान ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेश और देश की खुशहाली और उन्नति की कामना की।

 चौहान ने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर यही प्रार्थना है कि प्रदेश और देशवासी हमेशा सुखी रहे, सबका कल्याण हो। हम सभी सन्मार्ग पर चलें और जनता की सेवा कर मानव जीवन को सार्थक बनाएँ। प्लेटिनम प्लाजा से मुख्यमंत्री निवास तक मार्ग में गणेश वंदना के बीच मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.