Friday 25 August 2017

छिन्दवाड़ा में हुआ संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम

छिन्दवाड़ा में हुआ संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम 


किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  गौरीशंकर बिसेन ने गुरुवार को छिन्दवाड़ा जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र चंदन गाँव में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अन्तर्गत न्यू इण्डिया मंथन-2022 तक कृषि आय को दोगुना करने के लिये किसानों को संकल्प दिलवाया। इस मौके पर विधायक सर्व चौधरी चन्द्रभान सिंह, नानाभाऊ मोहोड़ और नत्थनशाह कवरेती मौजूद थे।

प्रभारी मंत्री  बिसेन ने कहा कि देश में जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान के नारे के साथ किसानों को विज्ञान के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि की आधुनिक तकनीक से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि आगे आयें और डेयरी, मधुमक्खी और पशुपालन जैसे लाभकारी व्यवसाय को भी अपनायें। कार्यक्रम में सुरक्षित भण्डारण, स्वाइल हेल्थ कार्ड, जैविक खेती और उद्यानिकी फसलों के बारे में भी जानकारी दी गयी। किसानों से कहा गया कि जल-संरक्षण के कार्यों में बढ़-चढ़कर शामिल हों। प्रभारी मंत्री  बिसेन ने करीब 8 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.